खबर शेयर करें -

नशे में धुत एक कार चालक ने कई दो पहिया वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को जमकर पीटा और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

उत्तराखंड के रुड़की से एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. जहां नशे में धुत एक कार चालक ने कई दो पहिया वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को जमकर पीटा और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं हैं.

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज

बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की ऑल्टो कार ने सबसे पहले रामपुर चुंगी के पास एक दो पहिया को टक्कर मारी जिसमें दो लोगों को चोटें आईं. इसके बाद सिविल अस्पताल के पास एक बाइक सवार को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया. इतना ही नहीं कार चालक तेज गति से आवास विकास के पास एक्सिस बैंक के पास पहुंचा. जहां करीब आधा दर्जन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया.

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

नशे में धुत कार चालक ने कई वाहन को मारी टक्कर

मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक की घेराबंदी कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और कार में भी तोड़फोड़ की. जांच के दौरान पता चला कि कार चालक नशे में धुत था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी को हिरास्त में लेकर थाने ले गई.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

आरोपी की पहचान गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर का निवासी है. पुलिस मौके से क्षतिग्रस्त बाइकों और कार को भी अपने साथ ले गई. इस दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad