ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रामकोला थाना क्षेत्र के बरठा बेलवनिया गांव में सोमवार को पिता ने शराब के लिए बेटे का मोबाइल फोन बेचने का दबाव बनाया। जब बेटे ने मोबाइल देने से इन्कार किया तो वह चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा।

बेटे को बचाने के लिए मां बीच में आ गई। शराबी पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया। आनन-फानन महिला को रामकोला सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के बरठा बेलवनिया गांव निवासी शंभू प्रसाद शराब का आदी है। इसके कारण अक्सर विवाद होता रहता है। बेटे आकाश के पास एक छोटा मोबाइल है, जिसे वह बेचकर शराब पीना चाहता था। आकाश ने जब मोबाइल देने से मना किया तो शंभू बेटे से उलझ गया। मोबाइल छीनने की कोशिश के बाद शंभू चाकू लेकर बेटे को दौड़ाने लगा। यह देख आकाश की मां आशा देवी उसे बचाने के लिए बीच में आ गईं। शंभू प्रसाद ने पत्नी पर ही चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। आशा देवी अचेत होकर गिर गईं। आनन-फानन उन्हें सीएचसी रामकोला में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि परिजन इलाज कराने गए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad