खबर शेयर करें -

हल्दुचौड़: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के हल्दूचौड़ में चार पदों पर हुए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। देर सांय को मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव नतीजे भी आ गए हैं। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर रोहित जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उर्वा दत्त भट्ट को 51 मतों से पराजित किया। जबकि महामंत्री पद पर जीवन पांडे ने चंदन कुटोला को 79 वोटो, संगठन मंत्री पर प्रवीण शर्मा ने राकेश धपोला को 76 वोटों व सचित पद पर राजेश सुयाल ने मनोज कांडपाल को 99 वोटों से हराया। इससे पूर्व प्रातः नौ बजे से तीन बजे तक मतदान किया गया। जिसके बाद 12 राउंड में मतगणना की गई। 365 मतदाताओं में से 292 व्यापारियों ने अपने मातो का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया अल्मोड़ा, नैनीताल, भवाली, भीमताल हल्द्वानी व रामनगर क्षेत्र से आए तमाम व्यापारियों चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, महामंत्री राजकुमार केसवानी, चुनाव अधिकारी हर्ष जलाल, अतुल गुप्ता, आफताब हुसैन, बरखा शर्मा, भूपेश बिष्ट, कार्तिक दास, जगमोहन चिलवाल, नवीन बमेटा, मनोज खुल्बे, प्रेम सिंह परिहार, देवेंद्र तिवारी, संजय भट्ट के अलावा देव भूमि व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर कांडा में तेंदुए की दहशत, आंगन में खेल रही मासूम को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत

अध्यक्ष समेत चार प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
हल्दूचौड़: देवभूमि व्यापार मंडल के हल्दुचौड़ इकाई के अध्यक्ष पद पर खीम सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष के लिए एडवोकेट हरमोहन बिष्ट, मीडिया प्रभारी पद पर संतोष भट्ट तथा उप सचिव पद पर विनीत दुम्का निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया।

You missed