breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हरिद्वार बस अड्डे पर फिल्मी स्टाइल मुठभेड़, दरोगा को गोली मारकर भागा बदमाश… देहरादून में घेराबंदी के दौरान खुद को मारी गोली”

हरिद्वार के रोडवेज बस स्टेशन पर रविवार को फिल्मी अंदाज में हुई गोलीबारी से शहर में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम एक वांछित अपराधी की तलाश में थी, तभी बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जींद जिले की पुलिस टीम के उप निरीक्षक सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​ थान सिंह बने नैनीताल दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर, मुकेश बोरा ने दिलाई पद की शपथ

फायरिंग की वारदात के बाद पूरे हरिद्वार में भगदड़ जैसा माहौल बन गया और लोगों ने पहले इसे आपसी गैंगवार समझा। जैसे ही स्थिति स्पष्ट हुई, मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए और जिलेभर में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कराया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आई चोटें; हालत में सुधार

पुलिस की जानकारी के अनुसार, आरोपी जींद एसपी को धमकी देने के मामले में वांछित अपराधी था। शनिवार को हरियाणा पुलिस की टीम जब उसकी तलाश में हरिद्वार रोडवेज स्टेशन के पास पहुंची, तो आरोपी वहां दिखाई दिया। पीछा करने पर उसने अचानक पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जिससे दरोगा लहूलुहान हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप

घटनाक्रम में बड़ा मोड़ तब आया जब रविवार को आरोपी की लोकेशन देहरादून लक्ष्मण चौक में मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने खुद पर गोली चला दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।