खबर शेयर करें -

धामी सरकार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लाल कआं में अवैध अतिक्रमणकारी खुलेआम चुनौती देने से नजर आ रहे हैं। यहां सरकारी भूमि पर खुलेआम धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य चल रहा है।

हालांकि सूचना के बाद हरकत में आए नगर पंचायत लालकुआं के अधिशासी अधिकारी ने तहसील कार्यालय लालकुआं के संयुक्त तत्वाधान में अवैध अतिक्रमणकारी को नोटिस देकर काम रुकवा दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है उसे बंदोबस्त विभाग द्वारा बाकायदा अपने अभिलेखों में दर्ज किया गया है मगर जितनी भूमि दस्तावेजों में दर्ज है उससे लगभग तीन गुना अधिक भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि तहसील कार्यालय से प्राप्त दस्तावेजों से भी स्पष्ट हुआ है कि उक्त भूमि पर बंदोबस्त विभाग द्वारा दर्ज पैमाइश से अधिक भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसे नोटिस देकर रूकवा दिया गया है। वहीं तहसीलदार लालकुआं मनीषा बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भूमि राजस्व विभाग की है क्योंकि नगर पंचायत लालकुआं शुरू से इसकी देखरेख करता आ रहा है जिसके चलते संयुक्त कार्रवाई के तहत नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमाकारी को नोटिस दिया जा चुका है पर जब तक भूमि की पैमाइश नहीं हो जाती जब तक इनके द्वारा कोई उचित साक्ष्य पेश नहीं किया जाता है तो तब तक कोई भी निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं होगा। और अगर बिना साक्ष्यों के भी गुपचुप तरीके से किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण दोबारा किया गया तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें -  जमीन की पैमाइश के बदले मांगे 30 हजार, विजिलेंस ने पटवारी को ट्रैप कर पकड़ा

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad