खबर शेयर करें -

ऊर्जा निगम के नैनीताल उपखंड अंतर्गत मार्च में बिजली के बिलों का करीब 12 करोड़ बकाया वसूलने का लक्ष्य है। नगर पालिका ने दस लाख जमा कर दिए थे इसलिए स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन जोड़ दिया अब यदि 15 मार्च तक पालिका ने फिर से रकम जमा नहीं की तो शहर में स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  🚨 दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौके पर मौत

ऊर्जा निगम के नैनीताल उपखंड अंतर्गत मार्च में बिजली के बिलों का करीब 12 करोड़ बकाया वसूलने का लक्ष्य है। निगम ने 11 लाख चार हजार बिल नहीं चुकाने पर 53 बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। इसमें लोनिवि प्रांतीय खंड का कनेक्शन शामिल हैं, जिसे एक सप्ताह में जमा करने के लिखित आश्वासन के बाद जोड़ दिया गया है।

नगर पालिका ने दस लाख जमा कर दिए थे, इसलिए स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन जोड़ दिया, अब यदि 15 मार्च तक पालिका ने फिर से रकम जमा नहीं की तो शहर में स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया जाएगा। पालिका को करीब पांच करोड़ रुपये बिल के चुकाने हैं।

यह भी पढ़ें -  🚨 2027 का बिगुल बजा! राजनाथ सिंह की सभा में चुनावी ‘मास्टर प्लान’ तैयार

बिल नहीं जमा हुआ तो कटेगा कनेक्शन

ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि सरकारी विभागों को नोटिस जारी किए गए हैं। यदि इस माह बकाया बिल नहीं जमा किया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को भी नोटिस दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  🚨 दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौके पर मौत

खुला रहेगा राजस्व काउंटर

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार या अवकाश के दिन भी राजस्व काउंटर खुला रहेगा। उन्होंने विभागों सहित उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad