ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर के पुलभट्टा में घर में घुस कर नाबालिग लड़की पर फायर झोंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से एक बाइक बरामद हुई है. साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया गया है. अब फायर झोंकने वाले आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलभट्टा थाना पुलिस के मुताबिक, बीती 7 अक्टूबर को सिरौलीकला क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में एक तहरीर दी थी. उन्होंने बताया था कि किराए के कमरे में रहने वाला रिहान उर्फ जेरिफ उसकी बेटी को मदरसे में आने जाने के दौरान परेशान करता है. उसे अपना नंबर देने का प्रयास करता है. जब उनकी बेटी बात करने के लिए मना करती है, तो रिहान उसे जान से मारने की धमकी देता है. जब परेशान होकर पीड़िता की मां ने युवक के परिजनों से उसकी शिकायत की तो आरोपी युवक उनके घर में घुस आया.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप

नाबालिग लड़की की कलाई को छेद आर-पार हुई गोली: आरोप है कि आरोपी युवक ने घर में घुसकर परिवारजनों के साथ अभद्रता की. इतना ही नहीं उनकी नाबालिग बेटी पर फायर झोंक दिया. गोली उसकी कलाई को चीरती हुई आर-पार हो गई. आनन-फानन में परिजन उसे (बेटी) किच्छा अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट की नई पारी का आगाज, भव्य समारोह में हुआ जोरदार स्वागत; मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

उधर, पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलभट्टा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू की. इसी कड़ी में बीती देर रात पुलभट्टा पुलिस ने आरोपी रिहान उर्फ जेरिफ को मुखबिर की सूचना पर भंगा गांव के नहर पुलिया के पास एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल 12 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आई चोटें; हालत में सुधार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad