ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

शनिवार रात थाना फतेहाबाद के गांव नगला गड़रिया में मामूली कहासुनी को लेकर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी को काट डाला। हत्यारोपी पति घर की दीवार फांदकर भाग निकला। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसीपी बासौनी अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम मुन्नी देवी (52) का पति श्रीभगवान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति से झगड़े के बाद मुन्नी देवी घर के आंगन में सो गई।

रात एक बजे करीब श्री भगवान ने कुल्हाड़ी से मुन्नी देवी को काट डाला। दीवार फांदकर फरार हो गया। सुबह पुत्री रेनू ने मां को लहुलुहान देखा तो उसके मुंह से चीख निकल गई। उसने भाइयों को आवाज़ लगाई। भाई मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना थाना फतेहाबाद पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से रक्तरंजित कुल्हाड़ी भी बरामद की। मृतका के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

बेटा बोला, पिता मानसिक रूप से काफी परेशान थे
आगरा के फतेहाबाद में शनिवार रात थाना फतेहाबाद के गांव नगला गड़रिया में मामूली कहासुनी को लेकर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी को काट डाला। मृतक मुन्नी देवी के पुत्र ललित कुमार ने बताया कि वो छह भाई और एक बहन हैं। रात को सभी सोए हुए थे। सुबह गांव के कुछ लोगों ने बताया है कि हमारे पिता दीवार फांदकर घर से भागते हुए देखे गए थे। अब उनका कहीं पता नहीं है।

ललित ने बताया कि शाम को मामूली कहासुनी हुई थी। पिताजी, मां, वह, बहन और छोटा भाई अंदर आंगन में सो रहे थे। तभी रात्रि में किसी वक्त पिता ने मां को कुल्हाड़ी से काट दिया है। ललित ने बताया कि पिता मानसिक रूप से काफी परेशान थे। एसीपी बासौनी, अशोक कुमार ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सौफीपुर (थाना बसई मोहम्मदपुर) फिरोजाबाद के रहने वाले मुन्नी देवी के भाई रामभजन ने आरोपित श्रीभगवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि श्रीभगवान शक्की और सनकी व्यक्ति है। वो आए दिन बहन से मारपीट करता था। शनिवार रात उसकी हत्या कर दी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad