ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बार मे आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी में एक लाइसेंस पर दो फ्लोर पर काउंटर लगाए जाने के साथ शराब की सील बोतल बेचना सामने आया। जिस पर लाइसेंस धारक से जवाब मांगने के साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट ने बताया कि बार लाइसेंस पवन कुमार अग्रवाल के नाम पर है।

हल्द्वानी – गौलापार निवासी व्यक्ति से युवती ने वीडियो कॉल पर बातचीत कर भेजी अश्लील क्लिपिंग, हड़पे 1 लाख 85 हजार

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

बार मे आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी में एक लाइसेंस पर दो फ्लोर पर काउंटर लगाए जाने के साथ शराब की सील बोतल बेचना सामने आया। जिस पर लाइसेंस धारक से जवाब मांगने के साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक लाइसेंस पर दो शो केस में लगाई गई थी शराब

कबाना बार लगातार सुर्खियों में है। एक जुलाई को बार में हुए विवाद के बाद पार्किंग में तलवार से युवक पर वार कर घायल करने की घटना के बाद मंगलवार देर शाम आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट की अगुवाई में आबकारी विभाग की टीम ने कबाना बार में चेकिंग की। इस दौरान एक लाइसेंस पर दो शो केस में शराब लगाई गई थी जो कि आबकारी नियम के खिलाफ है। इसके साथ ही बार से शराब की बोतल भी बेचने की बात सामने आई।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

जिलाधिकारी को भेजी जा रही है चेकिंग रिपोर्ट

आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट ने बताया कि बार लाइसेंस पवन कुमार अग्रवाल के नाम पर है। बार को अनुज्ञापन शर्तो के अनुरूप न चलाए जाने पर आबकारी अधिनियम की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसका जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आबकारी निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि चेकिंग रिपोर्ट जिला आबकारी अधिकारी के जरिए जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

घटिया फिल्टर से बसें खराब, उत्तराखंड परिवहन निगम ने दो कंपनियों की सप्लाई रोकी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad