ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में आज बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होने की संभावना है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, चंपावत और उधम सिंह नगर जैसे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मैदानी इलाकों में कोहरा और ठंड

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

देहरादून में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की धुंध और कोहरे ने लोगों को ठंड से परेशान किया। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी। मसूरी और नैनीताल की तुलना में देहरादून का दिन अधिक सर्द रहा। सड़कों और गलियों में कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे।

सर्द हवाओं की वजह से ठंडक

दोपहर बाद हल्की धूप तो निकली, लेकिन सर्द हवाओं की वजह से ठंडक बनी रही। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में हालांकि धूप निकलने से कुछ राहत मिली और वहां अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को देहरादून समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में गर्जन और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

परिवहन पर असर

घने कोहरे का असर परिवहन पर भी पड़ा। दिल्ली से देहरादून आने वाली एक फ्लाइट को कोहरे के कारण रद्द करना पड़ा। वहीं, पांच अन्य उड़ानें देरी से पहुंचीं। लखनऊ से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से देरी से देहरादून पहुंची। कोहरे की वजह से बस सेवाएं भी प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad