ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी जिले में युवती के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है. वहीं युवती ने मुख्य आरोपी के दो दोस्तों पर जिसमें से एक बीजेपी नेता है, उन पर सबूत मिटने का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बीजेपी नेता समेत दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुभाष पंवार 6 मार्च को शाम चार बजे उसके घर आया था. आरोपी दरवाजे की कुड़ी तोड़कर पहले उसके घर में घुसा और फिर उसके साथ रेप का प्रयास किया. पीड़िता ने जब आरोपी की इस हरकत का विरोध किया तो उसने पीड़िता के साथ मारपीट भी की.

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार भी किया था, जिससे उसके सिर पर 12 टांके आए है. डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुभाष पंवार को बचाने के लिए परमबीर पंवार और बुद्धि सिंह पंवार ने सबूत मिटाने और उल्टा पीड़िता का फंसाने का प्रयास किया है.

पीड़िता का आरोप है कि मुख्य आरोपी सुभाष पंवार ने नौकरी का झांसा देकर उसके ज्वेरात और दस्तावेज भी अपने पास रखे हुए है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उसने सुभाष पंवार से अपने ज्वेरात और दस्तावेज मांगे तो उसने उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी.

इन धाराओं ने पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा: पुलिस ने इन धाराओं ने दर्ज किया मुकदमा: पुलिस ने तीनों आरोपी सुभाष पंवार, बुद्धि सिंह पंवार और परमवीर पंवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109, 333, 64, 22, 118 और 238 (a) के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस का बयान:

तीन दिन पहले थाना घनसाली में एक महिला ने तहरीर दी थी, जिसमें पीड़िता ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की है. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मुख्य आरोपी को घनसाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. -आयुष अग्रवाल, एसएसपी टिहरी-

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad