खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: तराई केंद्रीय वन प्रभाग में वन तस्करों के हौसले बुलंद हैं. इसी क्रम में टांडा रेंज अंतर्गत वन तस्कर भारी मात्रा में खैर की लकड़ी की तस्करी कर रहे थे, तभी गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए हैं. तस्करों के कब्जे से लाखों रुपए की खैर की लकड़ी बरामद हुई है.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला देर रात वन कर्मियों के साथ टांडा रेंज में गश्त कर रहे थे. इस दौरान हल्द्वानी- रुद्रपुर के टांडा रोड पर जंगल किनारे तस्कर बेशकीमती खैर की लकड़ी को पिकअप के जरिए ले जा रहे थे. उन्हें रोकने की कोशिश की गई, तो तस्करों ने पिकअप से गश्त दल की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला सहित तीन वनकर्मी घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज

रूपनारायण गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. तस्करी में सोनू निवासी गदरपुर नाम के तस्कर का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि मौके से लखविंदर सिंह और किशन विश्वास को दबोचा गया है, जबकि चार तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए हैं.

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad