खबर शेयर करें -

सैर-सपाटे के लिए निकले बाइक सवार दोस्त हादसे का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन ही उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना कालाढूंगी थाना क्षेत्र की है। 

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

कमोला निवासी तनुज कुमार (19 वर्ष) पुत्र प्रकाश चंद्र पेशे से मजदूर था और मजदूरी कर परिवार की आर्थिकी में सहयोग करता था। तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ा था। बताया जााता है कि रविवार को तनुज और उसके दो दोस्तों के घूमने का प्लान बनाया। तय हुआ कि सभी बाइक से बैलपड़ावघूमने जाएंगे। पुलिस के मुताबिक बाइक पर सवार होकर निकले दोस्त बैलपोखरा के पास हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

दोस्तों की बाइक एक अन्य वाहन की चपेट में आई, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। हादसे में तनुज गंभीररूप से घायल हुआ, जबकि अन्य दोस्तों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। पुलिस ने आनन-फानन में तनुज को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad