ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

भगवानपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को पिरान कलियर के ग्राम निवादा से गिरफ्तार किया गया है.

हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. भगवानपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन
बीती 21 सितंबर को भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी. जिसमें बताया कि पिरान कलियर थाना क्षेत्र निवासी तैय्यब पुत्र फजलु रहमान निवासी रोला हेड़ी निवादा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. तैय्यब के अन्य साथियों ने उसके साथ गाली गलोौच कर जान से मारने की धमकी भी दी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस टीम का गठन किया. पुलिस टीम उसी दिन से आरोपी को तलाश में जुट गई.

गठित की गई पुलिस टीम ने आरोपी तैय्यब पुत्र फजलु रहमान निवासी रोला हेड़ी निवादा थाना पिरान कलियर को ग्राम निवादा थाना कलियर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया. जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया आरोपी पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोला हेड़ी ग्राम निवादा का रहने वाला है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad