खबर शेयर करें -

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज धामी सरकार ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखा। 89 हजार करोड़ का बजट पेश किया। राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा।

यह भी पढ़ें -  ​विशेष विश्लेषण: उत्तराखंड में गैस की किल्लत महज अफवाह, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू; भ्रामक खबरों पर शासन सख्त

राजस्व घाटा अभी अनुमानित नहीं है।

इस बार बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई। इसमें सरकार ने 14538 करोड़ पांच लाख के जेंडर बजट का भी प्रावधान किया है। वहीं, महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाओं में बजट का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें -  ​सातताल: आपदा में टूटी पुलिया बनी पर्यटकों के लिए मुसीबत, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

नारी शक्ति को क्या मिला

  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेंडर बजट में लगभग 14538 करोड़ पांच लाख का प्रावधान।
  • नारी शक्ति और महिला कल्याण के लिए 574 करोड़ का प्रावधान।
  • नंदा गौरा योजना के लिए 195.00 करोड़।
  • मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लिए 30.00 करोड़।
  • मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना के लिए 28 करोड़।
  • मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में 15 करोड़।
  • गंगा गाय महिला डेरी विकास योजना के लिए पांच करोड़।
  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के के लिए लगभग 21 करोड़।
यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता: 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान' की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad