ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

संगमचट्टी क्षेत्र के कफलों गांव स्थित होम स्टे में युवती की संदिग्ध मौत मामले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में पहुंचकर लोग हंगामा कर रहे हैं।

परिजन व ग्रामीण युवती की हत्या की आशंका जताते हुए उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने शव उठाने से भी इनकार कर दिया। शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर युवती के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसके पंचनामा व पीएम की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति का संगमचट्टी क्षेत्र के कफनौल गांव में होमस्टे है। इस होमस्टे में भंकोली गांव निवासी अमृता रावत (18) पिछले एक साल से नौकरी करती थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अमृता का शव होमस्टे के उसी कमरे में लटका मिला, जिसमें वह रहती थी। सूचना पर मनेरी थाने से एसएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad