खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता / जूजित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 27 मार्च से 31 मार्च तक देश के 25 राज्यों से 25 00 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन किया। यह आयोजन तुको जी पवार स्पोर्ट्स स्टेडियम मध्यप्रदेश में किया गया था।

उत्तराखंड मां दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी बिंदुखत्ता घोड़ानाला निवासी नेहा बिष्ट ने शानदार फाइटिंग कर दो रजत पदक हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : बड़ा खुलासा लालकुआं नकली नोटों का सरगना,ऑनलाइन गेमिंग हर महीने आते थे करोड़ों रुपए जानिए

राजू बिष्ट व भारती बिष्ट की पुत्री नेहा ने दो रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का व बिंदुखत्ता का नाम रोशन किया हैं। नेहा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी की प्रशिक्षिका नेहा भट्ट ने बताया नेहा बिष्ट ने शानदार फाइटिंग का प्रदर्शन कर दो रजत पदक उत्तराखंड की झोली में डाले हैं जिसका 25 राज्यों में अच्छा संदेश गया है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली-मुंबई जाने वालों के लिए गुड न्यूज, लालकुंआ से इस दिन शुरू होगी एक और ट्रेन

नाले में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, शव की शिनाख्त जारी

नेहा के शनदार प्रदर्शन व दो रजत पदक हासिल करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक डा. मोहन बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन सचिव सीएस पाण्डेय, लालकुआं के चेयरमैन लालचंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, कैलाश पंत, बिंदुखत्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी, भाजपा के जगदीश पंत, बलवंत खोलिया, मनीष बोरा ऊर्फ मिथुन, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, कांग्रेस नेता धरम सिंह, बलवंत दानू, प्रमोद कालोनी, मोहन सिंह अधिकारी, भगवान धामी, गोविन्द बल्लभ भट्ट , एडवोकेट भगवान मजीला, अर्जुन नाथ गोस्वामी, सुरेश पाण्डेय सहित अनेकों लोगों ने नेहा की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है।

You missed