खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (अग्रसर भारत ब्यूरो):

हल्द्वानी के एक नामी होटल में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट निवासी 55 वर्षीय अर्जुन टम्टा ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उपचार के दौरान चिकित्सालय में उनकी मृत्यु हो गई।

दोस्तों को फोन कर दी आत्मघाती कदम की सूचना

​मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन टम्टा हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित होटल में लंबे समय से सेवाएँ दे रहे थे। रविवार की रात उन्होंने अपने करीबी सहकर्मियों और दोस्तों को फोन कर कीटनाशक गटकने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सहकर्मी मौके पर पहुँचे और अर्जुन को बदहवास हालत में देख तत्काल पुलिस को सूचित किया।

यह भी पढ़ें -  ​🚩 हल्द्वानी: रामलीला मैदान के 'शुद्धीकरण' पर सियासत गर्म

उपचार के दौरान तोड़ा दम

​परिजनों और साथियों की मदद से उन्हें पहले बेस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (STH) रेफर कर दिया। एसटीएच में सघन उपचार के बावजूद सोमवार को उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता: भव्य तिरंगा बाइक रैली

पुलिस जांच: पारिवारिक कलह बनी प्राथमिक वजह?

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हल्द्वानी के एसएचओ (SHO) डी.एस. फत्र्याल ने बताया:

​”प्रारंभिक जांच और पूछताछ में यह तथ्य सामने आ रहा है कि मृतक संभवतः पारिवारिक कलह के चलते मानसिक रूप से परेशान था, जिसके कारण उसने यह घातक कदम उठाया। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।”

 

यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ी खबर: वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो न करें नजरअंदाज, कट सकता है मतदाता सूची से नाम

​इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और होटल कर्मियों में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad