ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में गुलदार का टेरर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार सुबह गंगा दर्शन क्षेत्र से आगे पौड़ी रोड पर एक युवक पर गुलदार ने अचानक हमला कर गंभीर घायल कर दिया. आनन-फानन में युवक को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान 32 वर्षीय संदीप कुमार निवासी रुड़की (हरिद्वार) के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से श्रीनगर क्षेत्र में रह रहा था. वहीं गुलदार के हमले से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

सुबह के समय संदीप शौच के लिए जा रहा था, तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर झपट्टा मारकर गंभीर घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल संयुक्त अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया. हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल रेफर कर दिया, जहां घायल का सीटी स्कैन कर उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार युवक के शरीर पर गहरे पंजों के निशान हैं और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

पहले भी हो चुके हैं गुलदार के हमले: गौरतलब है कि इस इलाके में पहले से गुलदार की सक्रियता के दिखाई दी है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, पूर्व में भी दो लोगों पर गुलदार हमला कर चुका है. दोनों ही घटना शाम के समय हुए थे, जब लोग सैर के लिए निकले थे. लगातार हो रहे इन हमलों से स्थानीय जनता में डर और आक्रोश व्याप्त है. लोग अब अकेले सुनसान इलाकों में जाने से परहेज कर रहे हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

श्रीनगर में गुलदार का आतंक लंबे समय से छाया हुआ है. बीते दिनों गंगा दर्शन क्षेत्र में दो अलग-अलग लोगों पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों घटनाएं एक ही स्थान पर और लगभग एक ही समय पर हुई थी. स्थानीय लोग शाम होते ही गंगा दर्शन क्षेत्र की ओर जाने से बचते दिखाई दी. गुलदार के आतंक के कारण बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग का अकेले बाहर निकलना दूभर हो गया था.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad