ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्दुचौड़ के दौलिया प्रगति विहार में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट (50) और उनकी पत्नी उमा भट्ट (45) ने संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।

दोनों को तुरंत पड़ोसियों व परिजनों की मदद से डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उमा भट्ट की मौत हो गई, जबकि प्रकाश भट्ट की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

प्रकाश भट्ट पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं और उनका आईओसी डिपो के सामने रेस्टोरेंट है। हंसमुख स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका उमा भट्ट अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।