हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई। पुलिस उसे तलाश रही है। पुलिस को दी तहरीर में लापता लड़की की मां ने लिखा है कि उनकी 17 साल की बेटी 5 नवंबर की शाम बिना बताए घर से कहीं चली गई। उन्होंने शक जताया कि बेटी की बालिग सहेली ही उसे अपने साथ ले गई है।
पुलिस सहेली से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा उनके नाते रिश्तेदारों को भी पुलिस ने फोन कर पूछताछ की। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि नाबालिग की खोजबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नारी शक्ति, स्वस्थ भारत, देहरादून में महा-स्वास्थ्य शिविर: सैकड़ों लाभान्वित


