खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : मां से नाराज बेटे ने कोतवाली के सामने जहर खा लिया। कार सवार बेटे की खबर एक राहगीर ने कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नैनीताल रोड पर कोतवाली के सामने ही बुधवार की दोपहर मंडी क्षेत्र निवासी पूर्व रोडवेज चालक 60 वर्षीय भगवान स्वरूप ने अपनी ही कार में कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसी बीच एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बुजुर्ग सेवानिवृत्त चालक को गाड़ी से निकालकर अस्पताल भेजा। अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बड़ी मंडी के पास रहने वाले भगवान स्वरूप (60 वर्ष) रुद्रपुर रोडवेज से चालक के पद से सेवानिवृत्त हैं। बुधवार दोपहर भगवान स्वरूप अपनी कार से हल्द्वानी कोतवाली के बाहर पहुंचे। उनके पास कीटनाशक था। उन्होंने कार में बैठे-बैठे कीटनाशक खाया तो एक रागहीर ने उन्हें देख लिया। वह फौरन दौड़ कर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक राम स्वरूप बेहोशी छाने लगी थी।

आनन-फानन में उन्हें कार से उतार कर पुलिस ने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर उनकी अपनी मां से कहासुनी हो गई। इसी से नाराज होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad