खबर शेयर करें -

पुलिस के अनुसार लाइन नंबर आठ बनभूलपुरा निवासी 26 वर्षीय नईम पुत्र कल्लू कबाड़ की दुकान चलाता था। कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार को नईम चोरगलिया रेलवे क्रासिंग के पास चला गया।

बीएड की आधी से अधिक सीटें रह सकती हैं खाली, केंद्रीय विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध 30 कालेजों में हो सकता है ऐसा

सिस्टम की लापरवाही एक और युवक की जिंदगी पर भारी पड़ते हुए दिखी। चोरगलिया रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक के दोनों पैर धड़ से अलग हो गए। स्वजनों का आरोप है कि आधे घंटे तक घायल रेलवे पटरी के किनारे तड़पता रहा।

यह भी पढ़ें -  🕯️ जनसेवा का एक युग थमा: हीरा सिंह बिष्ट को अंतिम नमन मुख्यमंत्री धामी ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, प्रदेश की राजनीति में शोक की गहरी लकीर

एंबुलेंस फोन करने के आधे घंटे तक नहीं पहुंची तो घायल को ई-रिक्शा से डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया है। युवक की जिंदगी खतरे में है।

पुलिस के अनुसार लाइन नंबर आठ बनभूलपुरा निवासी 26 वर्षीय नईम पुत्र कल्लू कबाड़ की दुकान चलाता था। कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार को नईम चोरगलिया रेलवे क्रासिंग के पास चला गया।

शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर धड़ से कटकर अलग हो गये। हादसा होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए और घायल के स्वजनों व एंबुलेंस 108 में फोन किया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सूचना के आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। युवक तड़पता रहा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं-बिंदुखत्ता: ​कारगिल विजय दिवस: बिंदुखत्ता शहीद स्मारक पर जगमगाए कैंडल, अमर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मौके पर घायल का भाई सलीम उसे ई-रिक्शा में डालकर डा. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गया। बेहतर उपचार के लिए उसे बरेली रेफर कर दिया है। स्वजनों का आरोप है कि समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची। इससे घायल की जान को खतरा है। वहीं, एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर घटनास्थल पर मौजूद भीड़ ने कड़ी नाराजगी जताई। पुलिस के समझाने के बाद भीड़ छटीं।

यह भी पढ़ें -  🚨 रेत के ढेर में छिपी मौत: हल्द्वानी में मिला युवक का शव डंपर हेल्पर पवन सिंह की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

एंबुलेंस के नहीं पहुंचने का कारण क्या रहा। इस मामले की जानकारी लेकर जांच करवाई जाएगी। हादसा कि सूचना थी तो एंबुलेंस को समय से पहुंचना चाहिए था।

भागीरथी जोशी, सीएमओ।

बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे “30 यात्रियों की बस धारी देवी के पास पलटी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad