ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

एक बेटा अपनी मां की बीमारी से इतना परेशान हो गया कि उसने अस्पताल में भर्ती मां के ऊपर पेट्रोल डाल दिया और लाइटर से जलाने की कोशिश करने लगा। मौके पर मौजूद रिश्तेदार ने शोर मचाया तो चिकित्सक व लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर ले गई। 

जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के गेठिया निवासी गीता देवी (67 वर्ष) का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उन्हें डायरिया की शिकायत थी। शुक्रवार को बेटे मोहन सिंह (35 वर्ष) ने उन्हें उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मोहन आधा लीटर की कोल्डड्रिंक की बोतल में पेट्रोल लेकर अस्पताल पहुंचा और अपनी मां के पास पहुंचकर चिल्लाते हुए कहने लगा कि तेरी बीमारी की वजह से मैं परेशान हो गया हूं।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

 

उसने बोतल का ढक्कन खोलकर पेट्रोल अपनी मां के ऊपर डाल दिया। गनीमत है कि गीता देवी की ननद धना देवी वहीं पर मौजूद थीं। मोहन अपनी मां को जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाने लगा तभी धना देवी ने शोर मचा दिया। मौके पर मौजूद चिकित्सक, अस्पताल स्टाफ और लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद भी मोहन चिल्लाता रहा।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

चिकित्सकों ने मोहन को एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में काफी देर तक सेवा बाधित रही। इधर, कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad