breaking news
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर के ऊंचा पुल क्षेत्र में मंगलवार को कवरेज के दौरान दो पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई है।

दीपक अधिकारी और सचिन फुलारा अवैध निर्माण की रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे, तभी उन पर हमला कर उन्हें नाले में फेंक दिया गया।

घटना के बाद बुधवार को प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया।

यह भी पढ़ें -  🐘 🐘 हाथी का तांडव! खेत रौंदे, ग्रामीणों को दौड़ाकर मचाई दहशत

बताया जा रहा है कि यह निर्माण अनिल चौहान और अजीत चौहान के नाम से किया जा रहा था, जिन पर पत्रकारों के साथ मारपीट और जान से मारने का वीडियो हाकी डंडों के साथ वायरल भी हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पत्रकारों को जान से मारने की मंशा से ही दोनों ने उनको नाले से नीचे फेक दिया था

यह भी पढ़ें -  (Big breking)घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारु, घबराने की जरूरत नहीं: सुरुची इंडेन गैस सर्विस

मौके पर प्रशासनिक टीम के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, जिस भूभाग पर निर्माण किया जा रहा था वहां नाले से एक फुट तक भी खाली जगह नहीं छोड़ी गई थी, जबकि वहां परमिशन का बोर्ड तक लगाया गया था।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

 

पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में मीडिया कर्मियों में भारी रोष है।

उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने की मांग की है।

प्रशासन का कहना है कि जांच जारी है और अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad