ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

शहर के क्रॉकरी व्यापारी को एक पाकिस्तानी जालसाज ने ठगने की कोशिश की। उसने व्यापारी को व्हाट्एसप कॉल किया और बेटे को गिरफ्तार कर लेने की बात कही।

हालांकि व्यापारी, सीबीआई अधिकारी बने जालसाज के झांसे में नहीं आया और मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। गोविंदपुरा निवासी गगनदीप चड्ढा की तिकोनिया के पास क्रॉकरी की दुकान है। गगनदीप के मुताबिक गुरुवार को उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और कहा कि उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

शक न हो इसलिए जालसाज ने एक व्यक्ति के रोने की आवाज भी सुनाई। बड़ी बात यह है कि गगनदीप का कोई बेटा ही नहीं है और वह जालसाज की जालसाजी को भांप गए। यही बात जब उन्होंने जालसाज से कही तो उसने फट से फोन काट दिया। मामले में कोतवाल उमेश मलिक का कहना है कि शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad