खबर शेयर करें -

कोतवाली पुलिस ने सीपीयू के वाहन का ही चालान काट दिया। इससे नाराज सीपीयू जवान सिपाही से उलझ गया। उसके बाद उसने पुलिस अधिकारी के सामने नाराजगी जताई।

यात्रियों से भरी हुई कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन युवकों की मौत,एक गंभीर

कोतवाली पुलिस ने सीपीयू के वाहन का ही चालान काट दिया। इससे नाराज सीपीयू जवान सिपाही से उलझ गया। उसके बाद उसने पुलिस अधिकारी के सामने नाराजगी जताई। दूसरे दिन सीपीयू का सिपाही फिर पहुंचा और कोतवाली में खड़े पुलिस वालों के वाहन का वीडियो बनाने लगा और कहने लगा कि अब हम इन वाहनों का चालान काटेंगे।

यह भी पढ़ें -  🌧️ अत्यधिक वर्षा की चेतावनी: नैनीताल में 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

बताया जा रहा है कि मंगलवार को कोतवाली में आम दिनों की अपेक्षा अधिक वाहन खड़े थे। जगह न मिलने पर सीपीयू कर्मी ने हॉक वाहन कोतवाली में खड़ा कर दिया। इससे अन्य वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया। इसी बीच वहां से सीओ का वाहन गुजरा लेकिन हॉक खड़ा होने के कारण सीओ का वाहन नहीं निकल पाया।

यह भी पढ़ें -  🟥 बदरीनाथ में VIP दर्शन शुल्क पर विवाद: ₹1100 वसूली पर उठे सवाल, बोर्ड मंजूरी पर संशय

सीओ जब काफी देर खड़े रहे तो उन्होंने हॉक का चालान काटने के आदेश दे दिए। इस पर पुलिस ने सीपीयू के वाहन का चालान कर दिया। इससे नाराज सीपीयू जवान पुलिसकर्मी से उलझ गया। फिर एक पुलिस अधिकारी के सामने नाराजगी जताई।
बताया जा रहा है कि बुधवार को सीपीयू जवान कोतवाली परिसर में खड़े वाहनों की रिकार्डिंग करने लगा। कहा कि अब ये वाहन कैसे बेतरतीब खड़े हैं अब हम इन वाहनों के चालान काटेंगे। दिन भर ये मामला चर्चा का विषय बना रहा। बताया जा रहा है कि ये मामला एसएसपी पंकज भट्ट के पास भी पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें -  Breaking: ​बिंदुखत्ता में अवैध शराब की होम डिलीवरी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

कोट – मामले की जानकारी मिली है। हॉक का चालन करने की बात सही है। इस मामले में दोनों पक्षों से बात की जाएगी। दोनों को चालान काटने का अधिकार है जो गलत होगा उसका चालान कटना ही चाहिए। –हरबंस सिंह, एसपी सिटी, हल्द्वानी।

ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूल संचालक और एक बच्चे की दर्दनाक मौत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad