खबर शेयर करें -

केवल एक मोटर साइकिल के लिए पति ने प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दीं। पत्नी को मातृत्व सुख से वंचित रखा। उसके साथ जबरन आप्रकृतिक संबंध बनाये और जब विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा

हद तो तब हो गई जब पति उसे किराए के कमरे में छोड़कर चला गया और व्हाट्सएप पर तीन तलाक भेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  🎓 उत्तराखंड के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षा मंत्री के निर्देश: छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित, आत्मनिर्भरता पर जोर

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 23 मई 2022 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी में मायके वालों ने सामर्थ्यानुसार दहेज दिया, लेकिन पति और उसका परिवार इससे संतुष्ट नहीं था। शादी के कुछ समय बाद से ससुराली परेशान करने लगे।

पति और सास मोटर साइकिल के लिए ताने मारने लगे। आरोप है कि मोटर साइकिल न लाने पर पति ने उसे मातृत्व सुख से वंचित रखा। बच्चा न हो इसलिए पति जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। मना करने के बावजूद जब पति बाज नहीं आया तो उसने सास से शिकायत की, लेकिन सास ने भी अपने बेटे का पक्ष लिया। प्रताड़ना की वजह से पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई।

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

17 जनवरी 2023 को पति और ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया और खुद को बचाने के लिए पति ने महिला हेल्प लाइन में शिकायत कर दी। पीड़िता ने भी बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी तो रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया। कहा कि अब पति उसे लेकर किराए के घर में अलग रहेगा।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक

बीती 4 अगस्त को पति यह कहते हुए किराए के कमरे में छोड़कर चला गया कि मैं अपने परिवार को बचाने के लिए किराए के घर में रहने आया था। जिसके बाद पति ने व्हाट्सएप पर तीन बार तीन तलाक लिखकर भेज दिया। इधर, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad