खबर शेयर करें -

महिला बैंक कर्मी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने न सिर्फ बेटी को पानी में डुबो कर मारने की कोशिश की, बल्कि उसकी बहन से भी छेड़छाड़ की। काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

पुलिस को दी तहरीर में महिला का आरोप है कि 31 अगस्त की शाम सात बजे जब वह कार्यालय से घर लौटी तो हाईडिल कालोनी काठगोदाम निवासी पति विजय अधिकारी घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसने सास से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी। सास की गोद में उनकी 14 महीने की बेटी थी, जिस मारपीट में चोट आई। पीड़िता का कहना है कि दहेज के लिए पति और ससुराली उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बेटी का जन्म हुआ तो उसे घर से निकाल दिया। पति ने बेटी को पानी की बाल्टी में डुबाकर जान से मारने की भी कोशिश की और उसकी बहन से अश्लील हरकतें कीं। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad