ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रेरा एक्ट के खिलाफ किसानों द्वारा आज महारैली निकाली गई. बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरे. हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने किसानों के ट्रैक्टरों को हल्द्वानी मंडी पर ही रोक दिया. जिसके बाद किसानों ने नैनीताल हाईवे पर बैठकर धरना शुरू कर दिया. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. 

शहर में आज किसानों का जमघट है. किसान रेरा (Real Estate Regulatory Authority) एक्ट के खिलाफ महारैली कर रहे हैं. किसानों का आरोप है कि 400 ट्रैक्टरों की परमिशन दिए जाने के बावजूद ट्रैक्टर रैली शहर में नहीं निकालने नहीं दी जा रही है. रैली को जबरन मंडी में रोक दिया गया है. इसलिए किसानों ने वहीं आंदोलन शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल

हल्द्वानी में किसानों की महारैली:

किसानों का कहना है कि प्राधिकरण के रेरा एक्ट (रीयल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट) के तहत उनकी जमीनों को बेचने का उनका अधिकार छीना जा रहा है. किसानों ने प्राधिकरण के रेरा एक्ट के आधार पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कई घंटे तक प्रदर्शन किया. इस दौरान पूरा यातायात बाधित रहा. सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन से कई बार की वार्ता के बाद भी दोपहर तक भी कोई नतीजा नहीं निकला था. लिहाजा किसान ट्रैक्टरों के साथ अभी भी आंदोलन में बैठे हुए हैं.

किसानों ने रेरा पर लगाया उत्पीड़न का आरोप:

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी की कार्रवाई, हाईवे किनारे से हटाई गईं फड़-ठेलियां; 17 चालान काटे

किसानों ने सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि रेरा एक्ट (रियल एस्टेट विनियमन एवं विकास अधिनियम) लागू कर छोटे-छोटे किसानों के साथ उत्पीड़न किया जा रहा है. किसानों को अपनी भूमि बेचने में काफी दिक्कत हो रही है. इसके विरोध में जिले के सभी किसान सड़कों पर उतरे हुए हैं. सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का कहना है कि किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. किसानों किसी तरह का कोई उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है. जो भी किसान हैं, अपने नियम के अनुसार अपनी भूमि को बेच सकते हैं.

सिटी मजिस्ट्रेट का बयान 

सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने कहा कि पार्टी डीलर किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर उसमें कॉलोनी बना रहे हैं, जिसके खिलाफ सीएम के निर्देश के बाद कार्रवाई की जा रही है. जो भी कॉलोनी काटी जाएगी, वह रेरा के नियम के तहत काटी जायेगी. इस दौरान किसानों ने राज्य सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह किसानों के साथ भेदभाव कर रही है. जिसका नतीजा है कि छोटे किसान अपनी भूमि को बेच नहीं पा रहे हैं. अगर किसी प्रॉपर्टी डीलर को अपनी भूमि बेच रहे हैं, तो उसकी रजिस्ट्री भी नहीं हो रही है. किसानों की महारैली को समर्थन देने कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे जहां धरने का समर्थन किया.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad