ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बेहद चौड़ी हो चुकी रामपुर रोड एक बार फिर हादसे का सबब बन गई। शनिवार शाम हाईवे पर टहल रहे बीमा एजेंट को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घायल को बुरी तरह लहूलुहान हालत में डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कंटेनरों से 96.875 घनमीटर लकड़ी बरामद, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज

बंदोबस्ती देवलचौड़ निवासी मनोज सिंह रावत (55 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत रोज की तरह खाना खाने से पहले टहलने निकला था। बताया जाता है कि टहलते-टहलते वह रामपुर रोड पंचायत घर चौराहे के पास पहुंचा था कि तभी तेज रफ्तार कार ने मनोज को अपनी चपेट में ले लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घटना और कार चालक के भाग जाने की सूचना टीपीनगर पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 निरीक्षक-दरोगाओं की नई तैनाती, रुद्रपुर से जसपुर तक बदली जिम्मेदारियां

मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन ही घायल को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों के मुताबिक मनोज एलआईसी के एजेंट के तौर पर काम करते थे। ज्यादा खून बहने को मौत की वजह माना जा रहा है। टीपीनगर चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि पीड़ित परिवार की ओर से अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad