खबर शेयर करें -

देहरादून। दून समेत उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और हल्की से मध्यम बौछारों का क्रम बना हुआ है। रुक-रुककर हो रही वर्षा से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

दून में दोपहर बाद से लेकर शाम तक बौछारों के दो से तीन दौर हुए। फिलहाल भीषण गर्मी से भी राहत है। इसके साथ ही देहरादून में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

आंशिक बादल छाये रहने के साथ हल्की बौछारें हो सकती हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन में मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है।

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और बौछारों का दौर भी जारी है। जिससे पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। भीषण गर्मी से राहत है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में उमस बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों खासकर नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दून में आंशिक बादल छाये रहने और बौछार के दौर हो सकते हैं। चारधाम में भी हल्की वर्षा के एक से दो दौर होने का अनुमान है। इसके अलावा अगले दो से तीन दिन में उत्तराखंड में मानसून के दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। झमाझम वर्षा के साथ ही जल्द समूचे उत्तराखंड पर मानसून का प्रभाव दिख सकता है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 32.5, 24.6

ऊधमसिंह नगर, 34.6, 25.0

मुक्तेश्वर, 22.7, 13.8

नई टिहरी, 25.8, 17.5

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad