breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, 4 सितंबर 2025 — अज्ञात कारणों से एक युवक ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी चोटें गंभीर होने के कारण इलाज चल रहा था। बावजूद इसके युवक की अस्पताल में मौत हो गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

बताया जा रहा है कि युवक ने गौला नदी की उफान भरी धारा में लगभग शाम 5:30 बजे छलांग लगाई थी, लेकिन पानी की जगह वह नदी के पत्थरों पर जाकर गिर पड़ा, जिससे गंभीर चोटें आईं। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान और छलांग लगाने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।