खबर शेयर करें -

किच्छा के चाचा से नशे की खेप लाकर हल्द्वानी में खपाने वाले शकील को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस अब किच्छा के चाचा की तलाश कर रही है। आरोपी के पास से पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 49 इंजेक्शन बरामद किए हैं।  

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

बनभूलपुरा पुलिस सोमवार रात जवाहरनगर में चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से 49 बुप्रेनोरफिन इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम जवाहर नगर निवासी शकील अहमद बताया।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

साथ ही बताया कि वह बरामद इंजेक्शन किच्छा में रहने वाले चाचा नाम से पुकारे जाने वाले व्यक्ति से खरीद कर लाया था। वह इन इंजेक्शन को हल्द्वानी रोडवेज के पास बेचता था। बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad