खबर शेयर करें -

दिवाली से पहले जुआरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जुआरियों के दो अड्डों का भी खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आगे भी जुआरियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुखानी थाना क्षेत्र में मौजूद भट्ट इलेक्ट्रिकल्स व गारमेंट्स की दुकान पर छापा मारा गया। यहां दूसरी मंजिल में नौ लोग जुआ खेल रहे थे। उक्त सभी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपये की नगदी और ताश की गड्डी मिली है।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

आरोपियों के नाम डींगर सिंह निवासी गोविंदपुर गढ़वाल, गोपाल तिवारी निवासी शिवम पुरम कॉलोनी हिम्मतपुर, योगेश जोशी निवासी निकट गुरुद्वारा कमलुवागांजा, श्रीकांत यादव निवासी सिद्ध कॉलोनी, हीरा सिंह निवासी दयाल विहार आरटीओ ऑफिस, भूपेंद्र सिंह निवासी गोलू देवता कॉलोनी हिम्मतपुर, राजेंद्र सिंह निवासी जयदेवपुर निकट यूनिवर्सल स्कूल, कल्याण सिंह निवासी वैष्णो कॉलोनी, संजय सिंह मेहरा निवासी निकट शिव मंदिर हिम्मतपुर तल्ला हैं। सभी आरोपी मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा: मंडल अध्यक्ष की राय तय करेगी विधायकों का टिकट, जानिए

थाना बनभुलपुरा क्षेत्र में भी बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कार्रवाई करते हुये जुआ खेलते हुये सात आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से करीब 10 हजार रुपये की नगदी भी मिली। आरोपियों में संजय कश्यप निवासी दुर्गा कालोनी, विपुल गुप्ता निवासी इंदिरानगर, भारत पुत्र निवासी मंगल पड़ाव, शुभम पुत्र निवासी रामपुर रोड, विनोद पुत्र निवासी गांधी नगर, रोहित निवासी मछली बाजार और निक्की निवासी गांधी नगर शामिल हैं। सभी थाना बनभूलपुरा के निवासी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad