ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि उसकी सास उस पर तलाक लेने का भी दबाव बनाती है। साथ ही ससुराल पक्ष के लोग रोजाना मारपीट करते हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

आनंदपुर मानपुर पश्चिम निवासी एक महिला ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि फरवरी 2023 में उसकी शादी रवि टम्टा पुत्र मोहन राम टम्टा निवासी गांधीनगर, टाकुला पटवाडांगर से हुई थी। विवाह के बाद ही उसकी उसका पति, ससुर और सास तुलसी उससे दो लाख रुपये नगद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

साथ ही विवाह के कुछ समय बाद ही उसकी सास उस पर तलाक लेने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि उसकी सास अपने बेटे का विवाह और कहीं कराने की बात कहती। साथ ही उसका पति रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। मारपीट में पीड़िता के सास और ससुर भी साथ देते। बीती 12 मार्च को पीड़िता के ससुराल वालों ने दो लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल लाने की मांग के साथ उसे ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad