ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है।डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में बुखार के मरीज रोजाना ही आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं बिंदुखत्ता:खुशी के पलों में भी नहीं भूले हक की लड़ाई: राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए जश्न के बीच गूंजे नारे, वीडियो

कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ रहा है। संदेह के आधार पर दो मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई। इनमें दोनों ही मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। राहत की बात है कि सोबन सिंह जीना अस्पताल में डेंगू का कोई मरीज नहीं है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़

सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि इस साल नैनीताल जिले में अभी तक डेंगू के 87 मामले मिले हैं। इनमें बाहरी जिलों और राज्यों के 51 रोगी हैं। इनमें ज्यादातर वह मरीज हैं जो दिल्ली, यूपी आदि राज्यों से हल्द्वानी आये है। नैनीताल जिले के 36 रोगी डेंगू पॉजिटिव हैं। स्थानीय स्तर पर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad