ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पुरानी मुद्रा के शौकीन को जालसाजों ने अपना शिकार बना लिया। पीड़ित के पास मौजूद पुरानी मुद्रा को बड़ी कीमत पर खरीदने का झांसा देकर जालसाजों ने उनसे चार लाख 63 हजार रुपये हड़प लिए।

पीड़ित ने साइबर थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कराया। अब इस मामले की जांच हल्द्वानी कोतवाली पुलिस कर रही है।  सिविल लाइंस भोटियापड़ाव निवासी हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, इसी माह पांच सितंबर को उन्होंने फेसबुक पर पुरानी मुद्रा खरीदने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए नंबर पर उन्होंने फोन किया और बताया कि उनके पास पुरानी मुद्रा है, जिसे वह बेचना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

जालसाज ने हरप्रीत से उनके पास मौजूद मुद्रा की फोटो भेजने को कहा। हरप्रीत ने ऐसा ही किया। जालसाज ने फोटो देखने के बाद हरप्रीत से कहाकि वह उनके पास मौजूद पुरानी मुद्रा के बदले डेढ़ करोड़ रुपये दे सकते हैं। इतनी बड़ी रकम सुनकर हरप्रीत खुश हो गए। इसके बाद जालसाज जो कहता गया, हरप्रीत करते गए। जालसाज ने हरप्रीत से पंजीकरण कराया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

छह सितंबर को पंजीकरण के नाम पर पहला ट्रांजेक्शन कराया। इसके बाद अलग-अलग तरह के टैक्स बताकर 14 सितंबर तक 4,63,000 रूपये ठग लिए। जालसाज ने जब और पैसे मांगे तो हरप्रीत ने अपने दोस्त से उधार मांगे। दोस्त ने वजह पूछी तो ठगी का खुलासा हुआ। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि मामले की जांच कोतवाली में ट्रांसफर हुई है। मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad