ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश मंगलवार को दिनदहाड़े फायरिंग करने के बाद राज्य छोड़ने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि इस हमले के दौरान आरोपी समूह ने हमला किया, जिसमें पथराव के साथ एक आरोपी ने फायरिंग की। घटना के बाद कैलाश चंद्र दौलिया ने लालकुआं थाने में तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि 22 अक्टूबर को ग्राम देवरामपुर में सस्ते गल्ले की दुकानों के प्रस्ताव को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान बहस के बाद आरोपियों ने कैलाश को धमकी दी और जान से मारने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। मात्र दो घंटे में पुलिस ने उन्हें आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई 8 एमएम की कंट्री मेड पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
1. सतीश सनवाल
2. भगत सिंह दरियाल
3. विजय जोशी
4. राजेन्द्र पांडेय (राजू)
5. हिमांशु बमेठा
6. मोहित जोशी

भगत और विजय ने गोली चलाई थी, जबकि सतीश सनवाल पर पूर्व में भी हत्या के प्रयास का आरोप है। उसके खिलाफ 2019 से 2024 के बीच कई गंभीर मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नैनीताल पुलिस किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों का कठोरता से जवाब देगी और “गोली का जवाब गोली से देंगे”।

पुलिस टीम की सराहना करते हुए एसएसपी ने ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की, जिससे पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad