खबर शेयर करें -

ऋषिकेश में हुए सड़क हादसे में घायल रामनगर के एक युवक ने एसटीएच में दम तोड़ दिया। युवक अपने दोस्त के साथ रामनगर वापस लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 कॉर्बेट के पास रिजॉर्ट्स पर प्रशासन का बड़ा छापा! बिना पंजीकरण चल रहा 70 कमरों का रिजॉर्ट, सील की तैयारी

भवानीपुर रामनगर निवासी गिरीश चंद्र (30 वर्ष) हरिद्वार में एक फार्मा कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक गिरीश बीती 8 मार्च को वह अपने दोस्त के साथ बाइक से ऋषिकेश घूमने गया था। वहां एक मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों रामनगर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -  🔥 उत्तराखंड में बड़ा फैसला! दशकों से वन भूमि पर बसे लोगों को मिलेगा भूमिधरी अधिकार

 

रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई और दोनों घायल हो गए। गिरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। सूचना पर ऋषिकेश पहुंचा गिरीश का भाई ने उसकी एम्स से छुट्टी करा ली और हल्द्वानी में एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। 10 मार्च को उसकी हालत बिगड़ी तो उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता: 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान' की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad