खबर शेयर करें -

छुट्टी पूरी होने के बाद घर से सिक्किम के लिए निकला फौजी सिक्किम नहीं पहुंचा। 14 दिन बाद अचानक वह घर पहुंचा और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। गंभीर अवस्था में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई फौजी की मौत की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमन कुमार को स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड से किया सम्मानित

देवलचौड़ निवासी उमेश सिंह नगर कोटी (39 वर्ष) मूलरूप से कांडा बागेश्वर के रहने वाले थे। देवलचौड़ में वह पत्नी गीता देवी, मां सरस्वती देवी, बेटी आशु और बेटा के साथ रहते थे। फौजी उमेश की वर्तमान में तैनाती सिलिगुड़ी सिक्किम में थी। उमेश के भाई कुंदन सिंह नगरकोटी ने बताया कि बीती 15 दिन की छुट्टी पूरी कर कर वह बीती छह अक्टूबर को वह हल्द्वानी स्थित घर से सिक्किम के लिए निकले थे, लेकिन वह अपनी यूनिट में पहुंचे ही नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता उत्तरायणी कौतिक का विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने किया उद्घाटन, प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने जमाया रंग

शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक वह घर पहुंचे। उनके पास आईकार्ड के अन्य सामान भी नहीं था। वह सिलीगुड़ी तक तो गए, लेकिन अपनी यूनिट में आमद नहीं कराई और वापस घर लौट आए। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  13 जनवरी 2025, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): लोहड़ी पर आज कन्या वाले व्यापार में पाएंगे लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

परिजन यह नहीं बता सके कि छह अक्टूबर को जब वह ड्यूटी के लिए निकले और 19 अक्टूबर को अचानक घर लौटे तो इस दरम्यान वह कहां थे। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की मौत की सही वजह सामने आएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।