ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी

मनचलों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, हल्द्वानी में देर रात पति के साथ इवनिंग वॉक पर निकली महिला को कार सवार मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी।

पति ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने पति की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित दंपति ने कार सवार युवकों के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

पुलिस को तहरीर सौंपते हुए महिला के पति ने बताया कि वह घर में खाना खाने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ पैदल टहलने के लिए कालाढूंगी रोड को निकले थे। तभी एक कार उनके बगल में रुकी और कार सवार मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी अश्लील इशारे करते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

बच्चों के संग दंपति टहलते हुए कुछ आगे पहुंचा तो कार सवार एक गजक की दुकान के पास पीना-खाना कर रहे थे। पति ने आरोपियों को पहचान लिया और जब उन्होंने कारण पूछा तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीट डाला साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad