mausam
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी ठंड से ठिठुर गया है। लगातार दो दिनों से ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है ठंड यूं ही बरकरार रहेगी। बस राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक दिन के समय धूप निकलेगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

शहर में सुबह ही कोहरा छाया हुआ था। कोहरा छाने की वजह से ठंड बढ़ गई। हल्की शीतलहर चल रही थी। शाम होने के साथ ही कोहरा और भी घना हो गया। साथ ही शीतलहर भी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री कम है। इधर, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार से दिन के समय धूप निकलेगी लेकिन साथ ही शीतलहर भी चलेगी। शाम के समय घना कोहरा छा जाएगा। अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है लेकिन ठंड का असर इसी तरह से रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad