खबर शेयर करें -

शनि बाजार गई एक नाबालिग को कुछ युवकों ने छेड़ दिया। तभी लड़की की मां ने युवकों को पकड़ लिया और मौके पर ही उनकी पिटाई कर दी। बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  🗳️🔒 EVM सुरक्षा पर बड़ा अपडेट! DM ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बीते शनिवार को एक महिला अपनी 12 साल की बेटी के साथ शनि बाजार खरीदारी करने गई थी। बाजार में कुछ युवक नाबालिग के पीछे लग गए। पहले तो वह लड़की से दूरी बनाए रहे, लेकिन फिर अचानक लड़की के पास पहुंच गए और उसे गलत जगह छूने लगे।

यह भी पढ़ें -  📰🔥 परीक्षा केंद्र के बेसमेंट में भड़की आग, मचा हड़कंप | दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

लड़की ने यह बात अपनी मां को बता दी। इससे पहले कि युवक भाग पाते, लड़की की मां ने उन्हें पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शादाब (22 वर्ष) पुत्र इकबाल निवासी इंदिरानगर बड़ी रोड के ​खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।