ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 मित्र पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस बीच सड़क पर समझौता कराती नजर आ रही है। पुलिस जिस आरोपी का पक्ष लेकर समझौता करा रही थी,

वह नशे में धुत कार चला रहा था। उसने कई लोगों को टक्कर मारी, जिससे एक युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। रात समझौता कराने वाली पुलिस ने वीडियो वायरल होते ही अगले दिन आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे धान खरीद केंद्र, 20 अक्टूबर को रहेगा अवकाश

मित्रपुरम दमुवाढूंगा निवासी भीम सिंह बिष्ट (35 वर्ष) पुत्र स्व.गोपाल सिंह बिष्ट दवाइयों के विक्रेता हैं। मुखानी पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा, मंगलवार शाम वह घर से निकले थे। चौफुला रोड पर कार बेहद तेजी से दौड़ रही थी। भीम के भाई हिमांशु ने बताया कि कार के चालक ने पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी, फिर एक महिला और फिर पैदल जा रहे भीम को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

वह नशे में धुत था। सूचना पर पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद वहीं खड़े भीम के भाई ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने के बजाय सड़क पर ही समझौता कराना शुरू कर दिया। घटना में भीम के सिर पर छह टांके और शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आईं। बुधवार को भीम ने मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपी। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, अब पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट; उल्लंघन पर ₹1,000 का चालान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad