खबर शेयर करें -

सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम…प्रीतम के घर पहुंचे हरीश, एक घंटे बंद कमरे में हुई बात

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के घर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। उत्तराखंड कांग्रेस की दो धुरी माने जाने वाले दोनों नेताओं की मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।

यह भी पढ़ें -  दुखद: रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी आशा बिष्ट का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 महिला क्षैतिज आरक्षण मामले में उत्तराखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट से वापस ले सकती है विशेष अनुग्रह याचिका,

बुधवार दोपहर हरीश रावत अचानक प्रीतम सिंह के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। प्रीतम ने भी उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक कमरे में चले गए। पार्टी सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच वर्ष 2024 के आम चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -  जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर बड़ा प्रहार: नैनीताल जनपद के 20 प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, वसूला भारी जुर्माना

यह भी कहा जा रहा है कि बीते दिनों उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम दिग्गज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस में एकजुटता दिखाने के लिए सभी नेताओं को एक मंच पर आने की हिदायत दी थी। खासकर बड़े नेताओं की गुटबाजी पर लगाम लगाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें -  मिशन 2027: उत्तराखंड भाजपा का विधायकों को अल्टीमेटम—'जनता के बीच सुधारे प्रदर्शन, तभी मिलेगा टिकट', नवंबर-दिसंबर में होंगे दो निर्णायक सर्वे

कोरोना अपडेट – 475 सैंपलों की जांच में एक हफ्ते में 11 नए संक्रमित मिले, 15 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad