ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रामनगर में चोरों के हौसले कितने बुलंद ने इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोर पहले शराब की दुकान में घुसे फिर जमकर जाम झलकाए, फिर इत्मीनान से नकदी लेकर फरार हो गए. वहीं अब पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.

 नैनीताल जिले के रामनगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रामनगर में फिर दो शराब की दुकानों में एक महीने में चोरों ने तीसरी बार हाथ साफ किया है. साथ ही चोर दुकान में शराब पीकर जमकर मौज मस्ती करते हैं और बेखौफ होकर निकल जाते हैं, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगती है. फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है. बता दें कि रामनगर के शहीद भगत सिंह चौक भवानीगंज इलाके में स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में 1 महीने के अंदर चोरों ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है.ये दोनों ही दुकानें एक दूसरे से लगी हुई हैं. इन दोनों दुकानों में पूर्व में दो बार चोरी का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है. लेकिन चोरों ने फिर से दोनों दुकानों को निशाना बनाया है. अंग्रेजी शराब की दुकान के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते देर रात एक बार फिर अज्ञात चोरों ने अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में तीसरी बार चोरी की है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता

उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई चोरी का आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है .उन्होंने बताया कि दीवार तोड़कर अज्ञात चोर दुकानों के अंदर घुसे थे. इसके बाद चोरों ने दोनों दुकानों से नकदी चुराने के साथ ही दुकान के अंदर रखी कीमती शराब की बोतलें भी तोड़ दी है और साथ ही महंगी शराब पी गए. उन्होंने बताया कि चोर दुकान से कितनी नकदी व शराब की बोतल चोरी कर कर ले गए हैं, इसका मिलान किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad