खबर शेयर करें -

नया साल 2023 जल्द ही आपके सामने दस्तक देने वाला है. अगर आप चाहते हैं कि अगले साल भी मां लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहे तो आप नए साल के पहले दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करना न भूलें.

दो दिन बाद वर्ष 2022 एक इतिहास बन जाएगा और हम वर्ष 2023 में विचरण कर रहे होंगे. सभी को उम्मीद है कि नया उनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा और उन्हें जीवन में किसी तरह की परेशानियां नहीं होंगी. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आप चाहते हैं कि नव वर्ष में आपके मंगल कारज निर्विध्न होते रहें तो आप साल के पहले दिन कुछ विशेष उपाय (Astro Tips for New Year 2023) कर लें. मान्यता है कि ऐसा करने से सालभर आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहेगी. आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं.

यह भी पढ़ें -  🔥 19 अगस्त 2026 राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा “Fortune Signal”? जानिए आपका Growth Meter कितना मजबूत

मेष और वृश्चिक राशि

मेष और वृश्चिक राशि के लोग पानी में लाल चंदन का पाउडर डालकर स्नान करें. मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर धन- भंडार से भरा रहता है. इसके साथ ही आप (Astro Tips for New Year 2023) साल के पहले दिन मसूर की दाल के दाने पक्षियों को भोजन के रूप में डालना न भूलें.

मिथुन और कन्या

नए साल के पहले दिन गाय को हरा चारा और गुड़ (Saal ke Pahle Din Vishesh Jyotish Upay) खिलाएं. इसके साथ ही बुधवार को विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें. बुधवार को पक्षियों को हरे मूंगे के दाने डालना शुभ रहता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से गणपति विनायक अपनी कृपा बरसाते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है. इस राशि के लोगों को नए साल (Saal ke Pahle Din Vishesh Jyotish Upay) और सोमवार को दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. साथ ही ऊं त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम् उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मृक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करना भी न भूलें.

यह भी पढ़ें -  🔥 19 अगस्त 2026 राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा “Fortune Signal”? जानिए आपका Growth Meter कितना मजबूत

वृषभ और तुला

इन दोनों राशियों के जातक नए साल (Astro Tips for New Year 2023) पर पक्षियों को चावल के दानें खिलाएं. साथ ही गायों को खीर खिलाकर जिमाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आकस्मिक लाभ होता है. स्नान करते वक्त पानी में इलायची और केसर का पाउडर डालना भी न भूलें.

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी सूर्य को माना जाता है और साल का पहला दिन भी रविवार है. ऐसे में आप 1 जनवरी को सुबह उठते ही उगते सूरज को अर्घ्य प्रदान करें. इसके बाद पक्षियों को गेहूं के दाने और गायों को गुड़-रोटी खिलाएं. ऐसा करने से सूर्य देव की आप पर सालभर कृपा बरसती रहेगी.

धनु और मीन राशि

यह भी पढ़ें -  🔥 19 अगस्त 2026 राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा “Fortune Signal”? जानिए आपका Growth Meter कितना मजबूत

इन दोनों राशियों के जातक साल के पहले दिन जल, चावल और चने के दानों (Saal ke Pahle Din Vishesh Jyotish Upay) को आम के पेड़ पर चढ़ाएं और गुरु मंत्र का जाप करें. साथ ही अपने माता-पिता और गुरुओं का आशीर्वाद लेना न भूलें. इस दिन आप भगवान विष्णु की सच्चे मन से आराधना करें. आपके जीवन में खुशियां बिखर जाएंगी.

मकर और कुंभ राशि

इन राशि वाले लोग मां लक्ष्मी के आगे गुलाब का फूल (Astro Tips for New Year 2023) अर्पित कर उनकी आराधना करें. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कर उनकी विशेष उपासना करें. इस उपाय से उनके मार्ग में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी और जीवन खुशियों से महक उठेगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad