खबर शेयर करें -

भारतीय टीम ने श्रीलंका को सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 91 रनों से हरा दिया. राजकोट के एससीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए. श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई. सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों पर 112 रन बनाए और नाबाद लौटे. 

राजकोट के एससीए स्टेडियम में भारतीय टीम ने श्रीलंका को सीरीज के तीसरा टी20 मैच में 91 रनों से हरा दिया. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए. श्रीलंकाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.4 ओवर में 137 रन पर सिमट गई. भारत ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया. सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की और 51 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 112 रन बनाए. इससे पहले टॉस भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

137 रन पर सिमटा श्रीलंका

अर्शदीप सिंह ने पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर मदुशंका (1) को बोल्ड किया. इसी के साथ मेहमान टीम 137 रन के कुल स्कोर पर सिमट गई. भारतीय टीम ने 91 रनों से मुकाबला अपने नाम किया. अर्शदीप ने मैच में 3 विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिले. अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला.

यह भी पढ़ें -  🚨 देवभूमि हुई शर्मशार 14 साल की बच्ची से गैंगरेप! नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल ले गए आरोपी

श्रीलंका को लगा 7वां झटका

श्रीलंका को 7वां झटका टीम के 123 के स्कोर पर लगा. करुणारत्ने (0) को हार्दिक पांड्या ने lbw आउट किया. वह खाता भी नहीं खोल पाए और पारी के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन लौटे.

96 के स्कोर तक श्रीलंका की आधी टीम लौटी

श्रीलंका की आधी टीम 96 के स्कोर तक पवेलियन लौट गई है. धनंजय डि सिल्वा (22) को युजवेंद्र चहल ने शिकार बनाया. उन्हें शुभमन गिल ने लपका.

अर्शदीप को मिली सफलता

अर्शदीप सिंह को पहली सफलता पारी के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर मिली. उन्होंने निसांका (15) को शिवम मावी के हाथों कैच कराया. निसांका ने 17 गेंदों पर 3 चौके लगाए. श्रीलंका का दूसरा विकेट 44 रन के टीम स्कोर पर गिरा.

श्रीलंका को पहला झटका

श्रीलंकाई टीम को पहला झटका कुसल मेंडिस (23) के रूप में लगा. उन्होंने 15 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके और इतने ही छक्के लगाए. अक्षर पटेल ने पारी के 5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उमरान मलिक के हाथों उन्हें कैच कराया.  श्रीलंका का पहला विकेट 44 रन के टीम स्कोर पर गिरा.

यह भी पढ़ें -  🚨 देवभूमि हुई शर्मशार 14 साल की बच्ची से गैंगरेप! नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल ले गए आरोपी

भारत ने श्रीलंका को दिया विशाल लक्ष्य

भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 51 गेंदों पर 112 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में  7 चौके और 9 छक्के जड़े. शुभमन गिल ने 36 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 46 रन बनाए. अक्षर पटेल 9 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे. श्रीलंका के लिए मदुशंका ने 2 विकेट लिए जबकि कसुन रजिता, चमिका करुणारत्ने और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिया.

सूर्यकुमार का तीसरा टी20 शतक

सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर का तीसरा टी20 शतक जमाया. उन्होंने 45 गेंदों पर अपने 100 रन पूरे किए. यह भारत के लिए गेंदों के लिहाज से दूसरा सबसे तेज टी20 शतक है. रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के ही खिलाफ 35 गेंदों पर शतक पूरा किया था.

दीपक हुड्डा 4 रन बनाकर आउट

दीपक हुड्डा 2 गेंदों पर एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर मदुशंका ने हसरंगा के हाथों कैच कराया. भारत को 5वां झटका 189 के टीम स्कोर पर लगा.

शुभमन गिल ने खेली 46 रनों की पारी

यह भी पढ़ें -  🚨 देवभूमि हुई शर्मशार 14 साल की बच्ची से गैंगरेप! नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल ले गए आरोपी

लगातार दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद शुभमन गिल एक बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे. सीरीज के तीसरे मैच में शुभमन गिल ने 36 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली.

10 ओवर बाद भारत 92/2

भारतीय टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं. फिलहाल सूर्यकुमार यादव 15 गेंदों पर 25 और शुभमन गिल 27 गेंदों पर 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

राहुल त्रिपाठी ने खेली तूफानी पारी

ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट

भारत को पहला झटका पारी के शुरुआती ओवर में ही लग गया. मदुशंका ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर स्लिप पर खड़े धनंजय के हाथों ईशान को कैच करा दिया. ईशान सिर्फ एक रन बना पाए.

भारत (प्लेइंग-11): ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

श्रीलंका (प्लेइंग-11): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा और दिलशान मदुशंका

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad