खबर शेयर करें -

नैनीताल। सोमवार रात हुई तेज बरसात के चलते नैनीताल के बजून गांव में भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें एक दो मंजिला मकान मलवे में दब गया। घर में बंधे 2 गाय, 3 भैंस और 1 घोड़ा भी साथ ही दबने से मौत हो गई। मकान में रखा सारा सामान भी मलबे में समा गया जबकि उपजाऊ जमीन भी नष्ट हो गई।

यह भी पढ़ें -  भारत: विदेश दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री का 'एक्शन प्लान'

दुदिला गांव निवासी भूपाल सिंह ढेला का नया बना मकान इस आपदा की चपेट में आ गया। वे दिन में इस मकान में रहते थे और रात को अपने पुस्तैनी घर में चले जाते थे। तेज बारिश के कारण उनका नया मकान व गोठ मलवे में तब्दील हो गया, जिससे लगभग 35 लाख रुपये का नुक़सान हुआ।

यह भी पढ़ें -  ​नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों सहित 5 की दर्दनाक मौत, वीडियो

पिछले वर्षों में बजून से अधौड़ा जाने वाले मार्ग पर जे.सी.बी मशीनों से कटान हुआ था और सड़क निर्माण के मलवे को सड़क के नीचे डाल दिया गया था। यह मलवा बारिश के बाद दुदिला गांव में गिर गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी और आर्थिक हानि हुई।